फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस ने महिला सहित 4 नशा तस्करों को दबोचा, 3.07 किलो डोडा चूरा पोस्त, 13.360 ग्राम हेरोइन बरामद कर बाइक जब्त की

Wed, 24 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। डबवाली पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए महिला सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 07 ग्राम डोडा चूरा पोस्त, 13 ग्राम 360 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक जब्त की गई।
विज्ञापन

एसपी जसलीन कौर ने बताया कि कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने टीम के साथ गांव कालांवाली में शक के आधार पर रोहित से 13 ग्राम 360 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसके अलावा हेरोइन तस्करी के मामले में भगोड़े जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को काबू किया। चौकी सिंहपुरा प्रभारी पीएसआई सुखचैन की नेतृत्व में टीम ने गांव दादू क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बाइक चालक महिला को रुकवाया। तलाशी लेने पर 3 किलो 07 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक जब्त कर महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं चौकी कालांवाली प्रभारी एएसआई रविंदर कुमार के नेतृत्व में टीम ने 7 ग्राम 280 मिलीग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित मुख्य सप्लायर अजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें