सिरसा। उच्च शिक्षा के साथ बेहतर कॅरिअर, शोध एवं रोजगार के अवसरों की तलाश कर रहे विद्यार्थियों के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के टीचिंग डिपार्टमेंट्स में संचालित 56 स्नातकोत्तर (पीजी), व्यावसायिक, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक आवेदक 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुशील कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर नए एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। कुलगुरु के मार्गदर्शन में सीडीएलयू का लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत के अनुरूप कौशल प्रदान करना है।
इसी उद्देश्य से विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट, योग एवं वेलनेस, फॉरेंसिक साइंस, फैशन डिजाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी सहित कई समकालीन कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
22 जुलाई को होगी पहली काउंसिलिंग
सीडीएलयू के जनसंपर्क निदेशक डॉ. अमित सांगवान ने बताया कि इन प्रवेश कार्यक्रम की प्रथम काउंसिलिंग 22 जुलाई, द्वितीय काउंसिलिंग 27 जुलाई तथा तृतीय काउंसिलिंग 30 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। रिक्त सीटों को भरने के लिए 8 अगस्त 2026 को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सभी प्रवेश विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों एवं मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्ते एवं आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विभिन्न विभागों में पाठ्यक्रम एवं सीटों का विवरण
पाठ्यक्रम सीट
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी
30
केमिस्ट्री
50
पर्यावरण विज्ञान
30
फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी
30
गणित
60
फिजिक्स
50
बॉटनी
30
जूलॉजी
30
भूगोल
50
फाॅरेंसिक साइंस
30
कंप्यूटर साइंस (एआई एंड डेटा साइंस)
20
एमबीए
120
एमकॉम (दो वर्षीय)
60
एमकॉम (एक वर्षीय)
15
एमसीए (दो वर्षीय)
36
एमसीए (एक वर्षीय)
15
पीजीडीसीए
40
एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (वीकेंड) 30
एमए हिंदी
60
एमए अंग्रेजी
60
एमए पंजाबी
60
इतिहास एवं पुरातत्व
50
अर्थशास्त्र
50
पत्रकारिता एवं जनसंचार
30
लोक प्रशासन
40
राजनीति विज्ञान
40
मनोविज्ञान
40
क्लीनिकल साइकोलॉजी
40
समाजशास्त्र
30
संस्कृत
30
एमएसडब्ल्यू (सामाजिक कार्य)
30
एमपीएड 30
पीजी डिप्लोमा इन योगा
30
एमए योगा
30
एमए योगा एंड वेलनेस 30
एमएससी फैशन डिजाइन एंड लाइफस्टाइल टेक्नोलॉजी
30
एक वर्षीय कार्यक्रम
30
डिप्लोमा इन इंटीरियर डिजाइन
40
एमए म्यूजिक (वोकल)
20
एमए म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) 10