फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया प्ले स्कूल का 5 दिवसीय प्रशिक्षण

Sat, 24 Feb 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं
विज्ञापन
सिरसा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेगू रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों और कार्यकर्ताओं को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का समापन शनिवार को हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) डॉ. दर्शना सिंह ने बच्चों की उचित देखभाल, पोषण और उनका सर्वांगीण विकास की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीपीओ डॉ. दर्शना ने बताया कि सरकार की नई शिक्षा नीति के तहत जिलेभर मेंं 198 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल का दर्जा दिया गया है। इनमें पर्यवेक्षकों की निगरानी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही बच्चों को पढ़ाएंगी। इसलिए कार्यकर्ताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास संंबंधी गतिविधियों के बारे में बताया गया। कहा कि बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास तेज गति से होता है। इसलिए नौनिहालों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बच्चों को पर्याप्त अवसर और प्रोत्साहन का माहौल मिलना जरूरी है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों से संबंधित सभी जानकारियां होनी चाहिए। नगर पार्षद कौशल्या देवी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन



बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करवा पाएंगी कार्यकर्ता : चंद्रप्रकाश

डायट के विषय विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ने पहले दिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति, ईसीसीई और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी दी। दूसरे दिन स्वतंत्र खेल, बौद्धिक विकास, भाषा विकास और शारीरिक विकास का प्रशिक्षण दिया गया। तीसरे दिन सामाजिक, रचनात्मक विकास और रिपोर्ट कार्ड सहित अन्य गतिविधियों के बारे में बताया। चौथे दिन वार्षिक संदेशिका सत्र, मूल्यांकन आदि के बारे मेंं बताया गया। पांचवें दिन मेला लगा। आंगनबाड़ी में अंग्रेजी पढ़ाने और अच्छे प्रशिक्षक बनने का प्रशिक्षण दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्री स्कूल एजुकेशन किट दी गई।
प्ले स्कूल में खेलते हुए पढ़ाना होगा : डॉ. अंजना
इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. अंजना ने कहा कि पांच दिन के प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को प्ले स्कूल में बच्चों के साथ खेलते हुए पढ़ाने की जानकारी दी गई। शिविर में एनजीओ प्रथम से संतोष, हिमांशु सहित जिलेभर की आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता मौजूद रहींं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें