फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पर्यावरण संरक्षण में बाधा, वन विभाग का लक्ष्य हुआ आधा

Sun, 05 Jul 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरनाला रोड पर वन विभाग के सूखे पेड़। संवाद 
विज्ञापन
- इस साल महज ढाई लाख पौधे लगाए जाएंगे, स्कूलों, संस्था और सरकारी स्तर को मिलेंगे पौधे
विज्ञापन

- एक माह की देरी से मिली अनुमति, एक जुलाई से पौधे देने का काम किया जाएगा शुरू
फोटो 25

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। वन विभाग के लिए वर्ष 2026 में पौधरोपण अभियान से लेकर पेड़ों की कटिंग की समस्या बनी हुई है। पहली बार आधा लक्ष्य ही वन विभाग को मिला है। वह भी एक माह बाद एक जुलाई से शुरू किया गया है। वहीं, अब तक सूखे पेड़ों और झाड़ियों तक को काटने की अनुमति नहीं मिली है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले सप्ताह कोर्ट में चल रहे विवाद के बाद पेड़ों की कटिंग की अनुमति मिलती है तो जिले में 40 हजार के आसपास पेड़ों की कटाई का काम शुरू हो पाएगा। इससे वन क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, झाड़ियों आदि को कटवाने का काम भी वन विभाग शुरू कर पाएगा। सही मायने में इस साल वन विभाग सरकारी योजनाओं को पूरी तरह से सिरे नहीं चढ़ा पाया है।
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस साल प्री मानसून में नाममात्र भी बारिश नहीं हुई है। दूसरी ओर पौधरोपण का लक्ष्य नहीं मिला था। दोनों वजहों से इस बार पौधे बड़े स्तर पर नहीं लगाए जा सके हैं। अब तक बारिश नहीं हुई है। इस कारण पौधरोपण अभियान प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल 5 लाख पौधे लगाने थे
पिछले कुछ सालों से वन विभाग को पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिलता था। इन पौधों को लगाने की जिम्मेदारी संस्थाओं, स्कूलों और सरकारी विभागों पर थी। अब तक स्कूलों में भी पौधरोपण अभियान को गति नहीं दी जा सकी है।
कोट्स
एक जुलाई से पौधरोपण के लिए ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। स्कूलों और संस्थाओं को पौधे वितरित किए जाएंगे।
-सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें