फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वादाखिलाफी के विरोध में 7 जुलाई को जिला स्तरीय रैली, तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारी

Sun, 05 Jul 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियनों का ऐलान, 6 से 8 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ अभियान के तहत नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन 7 जुलाई को संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रैली करेंगे। रैली में सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में 6, 7 और 8 अगस्त को प्रस्तावित राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह निंद ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 13 मई को सरकार के साथ हुए समझौते में कर्मचारियों की कई मांगें स्वीकार की गई थीं लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल समाप्त कराने के लिए सरकार ने 30 जून तक मांगें लागू करने का आश्वासन दिया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई आदेश जारी नहीं हुए। इससे सफाई और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों में रोष है। राज्य ऑडिटर सुखदेव सिंह और वरिष्ठ नेता मनोज कुमार ने बताया कि रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले की सभी नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में जनसंपर्क अभियान चलाकर कर्मचारियों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

नेताओं ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने, समान काम के लिए समान वेतन, छंटनीग्रस्त कर्मचारियों की बहाली, फायर कर्मियों के नियमितीकरण, जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता और 50 लाख रुपये के बीमा सहित कई मांगें स्वीकार की थीं लेकिन उन पर अब तक अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन

महासचिव मांगेराम तिगरा और गुलशन भारद्वाज ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समझौता लागू नहीं किया तो 6 से 8 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल पूरी मजबूती से की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सफाई व्यवस्था या अग्निशमन सेवाएं प्रभावित होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें