फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: युवा नेता गोकुल सेतिया की जान को खतरा, बुलेट प्रूफ वाहन रखने की मिली अनुमति

Sat, 15 Apr 2023 11:52 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के युवा नेता गोकुल सेतिया को सरकार ने जान के खतरे को देखते हुए बुलेटप्रूफ गाड़ी रखने की अनुमति दी है। सरकार की ओर से उन्हें हिदायत दी गई है कि वह बुलेट प्रूफ गाड़ी का ही इस्तेमाल करें और सावधानी बरतें।
विज्ञापन
युवा नेता गोकुल सेतिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के युवा नेता गोकुल सेतिया की जान को खतरा होने के इनपुट पर सरकार ने उसे बुलेटप्रूफ गाड़ी रखने की अनुमति दी है। वहीं गोकुल सेतिया की सुरक्षा को भी सरकार की ओर से बढ़ दिया गया है। हालांकि लंबे समय से ही गोकुल सेतिया के साथ दो जवान तैनात रहते है। गोकुल सेतिया के बारे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस सुरक्षा दी गई है। तीन से चार जवान उनकी सुरक्षा में तैनात किए जाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा को बढ़ाया गया
वहीं, सरकार की ओर से उन्हें हिदायत दी गई है कि वह बुलेट प्रूफ गाड़ी का ही इस्तेमाल करें और सावधानी बरतें।  कुछ दिन पहले मोहाली में कुछ गैंगस्टर एनआईए ने पकड़कर पूछताछ की थी। जो लोग उनके टारगेट पर थे। उनके पास सेतिया को लेकर इनपुट थे। जिसके चलते उसकी जान को खतरा होने के चलते अब सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा को बढ़ाया गया है। 

600 वोटों से गोपाल कांडा से मिली हार
गोकुल सेतिया पर पहले ही दो मामले दर्ज है और कई बार विवादों में भी रह चुके है। वर्ष 2019 में गोकुल सेतिया ने सिरसा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनावों लड़ा था। इस दौरान वह 600 वोटों से गोपाल कांडा से हार गए थे। इससे भी वह कई बार विवादों में रह चुके है। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी वह गोपाल कांडा सहित अन्य नेताओं पर भी आरोप लगाते है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें