फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक ही पोर्टल पर कर सकेंगे सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से संबंधित आवेदन के लिए एक विशेष पोर्टल की शुरुआत की है। अब सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए अवार्डसजीओवीइन पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से नई पहल करते हुए पुरस्कारों के आवेदन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत की है। इसके लिए एक विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से सभी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा अलग-अलग पुरस्कार के लिए निर्धारित अलग-अलग तिथि तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य देश सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाना है।
उपायुक्त ने कहा कि इन दिनों विभिन्न राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए आवेदन खुले हुए है। इस पोर्टल पर जाकर व्यक्ति अथवा संगठन निर्धारित पात्रता के साथ अपना आवेदन कर सकता है। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में भारत सरकार के इस प्रयोग से पुरस्कारों के चयन में पारदर्शिता और अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को सुविधा प्रदान करता है कि वो भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों को नामित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें