फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान और सिद्धू को पंजाब की जनता मानती है नॉन सीरियस नेता : बिजली मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वजूद दिखाई नहीं देगा। पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी, भाजपा और यूनाइटेड अकाली दल गठबंधन का अकाली दल से मुकाबला होगा। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस को बहुत पीछे लेकर चले गए है। भगवंत मान और नवजोत सिंह सिद्धू में कोई खास फर्क नहीं है। दोनों ही नेताओं को पंजाब की जनता नॉन सीरियस नेता मानती है। वे शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवंत मान और नवजोत सिंह सिद्ध दोनों ही नेता पंजाब में अपना अस्तित्व नहीं बना सके। किसानों के मद्दे पर उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को पीएम नरेंद्र मोदी ने रद्द किया है तथा किसान आंदोलन में दर्ज किए मामलों को रद्द करने की प्रक्रिया भी सरकार ने शुरू की है। किसी भी विवाद का हल बातचीत के जरिए होगा।
केंद्रीय बजट की सराहना की
कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट में बिजली विभाग को लेकर भी अनेक घोषणाएं होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले और ज्यादा बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें