फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाखड़ा नहर में कार गिरने से मरे लोगों के गहने परिजनों को सौंपे, देखकर हुए भावुक

Thu, 06 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अपने मृत परिजनों के आभूषण देख रोती महिला व पुरुष। संवाद
विज्ञापन
कालांवाली। फतेहाबाद के गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर में गिरी एक क्रूजर में सवार 8 लोगों के शव कालांवाली क्षेत्र में मिले थे। इन शवों को निकालते समय महिलाओं के पहने हुए सोने-चांदी के जेवरात टूटकर नहर किनारे गिर गए थे।
विज्ञापन

इन्हें गांव तारूआना के ग्रामीण राजवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जंगा सिंह, सुखदीप सिंह दीपा व अन्य ने मृतकों के परिवारजनों को सौंपा। वहीं, मृतकों के परिजन जेवरात देखकर भावुक हो गए। गांव के लोगों ने उन्हें सांत्वना दी। परिजनों ने कहा कि गांव वालों का बहुत आभार है कि उनकी यादें हमें सौंपी हैं।
गौरतलब है कि कालांवाली क्षेत्र में मिले 8 शवों में से 6 शव गांव गदराना में कालूआना माइनर से बरामद हुए थे। जबकि एक शव गांव दादू में से गुजरने वाली भाखड़ा माइनर से और एक शव गांव कुरंगावाली में से गुजरने वाली कमाल माइनर से बरामद हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें