फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार जोड़ो अभियान के तहत 49 लाख परिवारों तक पहुंचेगी पार्टी : आप

Mon, 18 Sep 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी के जिले के पदा​धिकारी ।
विज्ञापन
हर गांव में हर बूथ पर 10 लोग व गांव में 21 सदस्यीय कमेटी का होगा गठन, लोगों की समस्याएं सुनकर बनाया जाएगा मेनिफेस्टो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आम आदमी पार्टी सिरसा लोकसभा सचिव विरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां व जिला सचिव श्याम मेहता ने निजी संस्थान में सोमवार को पत्रकारवार्ता की। उन्होंने कहा कि परिवार जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी प्रदेश में 49 लाख परिवारों के पास पहुंचेगी। पार्टी लोगों के घर जाकर उनके मुद्दे सुनेंगे। इसके साथ ही दिल्ली व पंजाब सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों की पोल खोलने का काम भी किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। अभियान के तहत लोगों की समस्या सुनी जाएंगी और यही आम आदमी पार्टी के मेनिफेस्टो का आधार बनेगा। मुहिम के माध्यम से ग्राउंड स्तर पर जाकर अच्छे लोगों चिह्नित भी किया जाएगा। हर बूथ पर 10-10 और हर गांव में 21 सदस्यीय कमेटी भी बनाई जाएगी। इसके बाद पार्टी की ढाई लाख की सेना तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाने में लगी हुई है। पार्टी हर स्तर पर प्रदेश के लोगों की समस्याओं को उठा रही है। आप केवल राजनीतिक पार्टी नहीं है, आम आदमी पार्टी इज ए मूवमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 सदस्यीय कमेटी में कम से कम दो महिलाओं व तीन युवाओं को किया जाएगा शामिल
उन्होंने कहा कि 21 सदस्यीय कमेटी में 36 बिरादरी का ध्यान रखा जाएगा और कम से कम दो महिलाएं व तीन युवा को शामिल किया जाएगा। कमेटी बनने के बाद सचिव स्तर का पदाधिकारी उसकी निगरानी करेगा। काॅन्फ्रेंस के दौरान जिला कार्यालय प्रभारी हंसराज सामा, लोकसभा संयुक्त सचिव प्रदीप सचदेवा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल, सतीश लाल, रिछपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें