सिरसा। स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी पहली मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों का वीरवार को फीस भरने का अंतिम दिन था। 2 नवंबर को 286 विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल किया गया था। जिसमें से 134 विद्यार्थियों ने फीस भरकर अपना दाखिला सुनिश्चित किया। मेरिट सूची में आए जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं करवाई उन्हें अब फीस जमा करवाने को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर अब कॉलेज द्वारा फिजिकल काउंसिलिंग करवाई जाएंगी। फिजिकल काउंसिलिंग करने से पहले 11 नवंबर को पहले स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों को डीएचई के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिसके बाद 12 नवंबर को पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी इस फिजिकल काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे। नेशनल कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने वाले इच्छुक विद्यार्थियों कें लिए 13 नवंबर को नए पंजीकरण करने के लिए डीएचई के पोर्टल खोले जाएंगे। जिन विद्यार्थियों ने पंजीकरण नहीं करवाया वह 13 नवंबर को दोबारा पंजीकरण कर स्नातकोत्तर के आठ संकायों में होने वाली दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
स्नातकोत्तर में संकाय, कुल सीटें, मेरिट सूची में नाम, फीस का भुगतान कर चुके विद्यार्थी
-- एमए अर्थशास्त्र, 45,37,21
-- एमए अंग्रेजी, 40,32,10
-- एमए हिंदी,40,35,10
-- एमए राजनीतिक,40,38,17
--एमए पंजाबी, 40,34,24
-- एमए इतिहास, 40,39,12
-- एमए मनोविज्ञान, 40,39,23
-- एमकॉम,40,32,17
स्नातकोत्तर कक्षाओं में पहली मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों की फीस भरने का समय निकल चुका है। अब 12 नवंबर को पहली फिजिकल काउंसिलिंग होगी। जिसमें पहले से आवेदन कर चुके विद्यार्थी ही शामिल हो सकते हैं।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।