फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसभा में बोले ओपी धनखड़: लोकतंत्र में अहंकार का कोई स्थान नहीं

विज्ञापन
भाजपा की जनसभा में उपस्थित समर्थक व ग्रामीण - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में अहंकार का कोई स्थान नहीं है। विधानसभा एक पवित्र जगह है और यहां एक व्यक्ति ऐसा चुनकर आया जिसने इसकी गरिमा का ख्याल नहीं रखते हुए अमर्यादित आचरण किया है। इससे स्पष्ट है कि कौन विकास कार्य करवा सकता है और कौन नहीं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने यहां एक ओर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला पर कटाक्ष किए वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल को लेकर भी सवाल खड़े किए। भाजपा नेता धनखड़ सोमवार को जिला के गांव कागदाना में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि जनसभा में आने से पहले रास्ते में कई स्थानों पर रुके और लोगों से पूछा कि क्या माहौल है तो लोगों ने ठेठ बागड़ी में कहा, कि ठाकुर तो गयो। अब ये ठाकुर कौन है, पब्लिक बखूबी जान चुकी है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने विधानसभा में इस्तीफा ये कहते हुए दिया था कि वो जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होते, विधानसभा में नहीं जाएंगे। लेकिन फिर से चुनाव मैदान में उतरने की बात समझ से परे की बात है। सीधे-सीधे वो जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, लेकिन अब जनता ऐसे लोगों की शातिर चालों को समझ चुकी है और इन्हें सबक सिखाने को आतुर है। इस मौके पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार, भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा, विधायक गोपाल कांडा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, डिप्टी स्पीकर रणवीर सिंह गंगवा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह चौटाला, पूर्व विधायक बलकौर सिंह उपस्थित रहे।
सांसद ने पेश किया विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड
सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा सांसद बनने के बाद से लेकर अब तक फतेहाबाद हलके में धांगड़ सेखारा खेड़ी के बीच अंडरपास मंजूर करवाए। सिरसा के गांव जोधकां व बड़ागूढ़ा में फाटक की समस्या को देखते हुए दो अंडरपास मंजूर करवाए। दुग्गल ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत पूर्ववर्ती सरकारों में 2 से 4 रुपये के चेक किसानों को देकर उनके साथ भद्दा मजाक किया जाता था, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों की हालत को देखते हुए लाखों रुपये के चेक वितरित किए। 2016 में किसानों को 1 हजार 41 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए।

भाजपा की जनसभा में उपस्थित ओपी धनखड़ व अन्य नेता- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें