मृतक गांव मागेआना से अलसुबह ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅली जोड़कर धान सिरसा मंडी लेकर आ रहा था। गांव साहुवाला के पास पीछे से ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चरणजीत सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रॉली उसके उपर से गुजर गई।
सिरसा के गांव मांगेआन से सिरसा मंडी में अलसुबह पांच बजे धान बेचने के लिए आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली को गांव साहुआला के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर बैठा युवक नीचे गिर गया और धान से भरी ट्रॉली उसके उपर से गुजर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मागेआना से अलसुबह ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅली जोड़कर धान सिरसा मंडी लेकर आ रहे थे। एक ट्रॉली गांव के चरणजीत सिंह की थी, जिसमें 40 मन के आस पास धान था। वह साथ ही सिरसा धान बेचने के लिए आ रहा था। गांव साहुवाला के पास पीछे से ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चरणजीत सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रॉली उसके उपर से गुजर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। ट्रक चालक ने बताया कि वह अबोहर जा रहा था और उसे नींद आ गई थी। उसे नहीं पता कब हादसा हो गया।
मृतक के परिजनों के अनुसार
परिजनों ने बताया कि चरणजीत सिंह की उम्र 24 से 25 साल थी। वह अविवाहित था और ठेके पर जमीन लेकर गुजरबस करता था। वह चार बहनों का एकलौता भाई था।