सिरसा। शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार पुलिस प्रशासन प्रयास कर रहा है। शहर के परशुराम चौक से घंटाघर चौक तक बाजार को वन वे किया गया है। यहां पर जाम की स्थिति में अभी सुधार देखने को मिला। लेकिन
शहर के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम की स्थिति में कोई सुधार नहीं देखने को मिला। सोमवार को दिनभर शहर के डबवाली रोड और सरकूलर रोड पर जाम लगा रहा। जरिसके कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
पुलिस की ओर से डबवाली रोड पर लगी सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहनों को हटाने और उसे जब्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन सोमवार को डवबाली रोड के आसपास स्थित कार्यालय खुले होने के बाद रोड के बीच में स्थित सफेद पट्टी तक वाहनों की कतार लगी रही। जिसके कारण रोड पर दिनभर जाम की स्थिति देखने को मिली। वहीं सरकूलर रोड पर भी यही हाल देखने को मिला। दिनभर रेंग-रेंग कर वाहन गुजरते हुए दिखाई दिए। पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालकों को रोड पर वाहन रोकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दो और चार पहिया वाहन सड़क के बीचों बीच खड़े हुए दिखाई देते है। यहां पर वाहन चालकों और निजी संस्थानों के संचालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आदेशों की कोई चिंता तक नहीं है।
हिसार रोड पर भी शाम को लगने लगा लंबा जाम
बसों को डायवर्ट करने के बाद अब हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक पर भी दिनभर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। महाराणा प्रताप चौक के साथ लगे ट्रेड फेयर के कारण यहां शाम के समय दिल्ली पुल तक जाम लग रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को करीब आधें घंटे तक परेशानी उठानी पड़ रही है। शाम को यहां पर स्थिति अधिक खराब देखने को मिलती है। हिसार रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम चल रह है। इस कारण सड़क संकरी हो गई है। ये कारण भी है जिससे वाहनों का जाम लगता है। बस स्टैंड के बाहर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
देरी से बस स्टैंड बसों के पहुंचने से यात्री भी परेशान
बसों के रूट डायवर्ट होने के बाद अब बस स्टैंड पर भी बसें देरी से पहुंच रही है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिरसा से मिनी बाईपास और कंगनपुर रोड स्थित फाटक बंद होने के कारण कई बसों समय भी मिस हो रहे है। जिसका खामियाजा रोडवेज और निजी बस संचालकों को उठाना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों को इसका सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिरसा शहर में पहुंचने वाले यात्रियों को ऑटो का सहारा लेकर एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। एक जगह से दूसरी जगह पर आने जाने के लिए यात्रियों से ऑटो चालक 20 रुपये किराया वसूल रहे हैं।
हिसारिया बाजार किया वन वे, जाम की स्थिति का हुआ समाधान
यातायात पुलिस की ओर से शहर का हिसारिया बाजार वन वे किया गया है। ऐसे में यहां पर अब जाम की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। शहर के परशुराम चौक से लेकर घंटाघर चौक तक बाजार वन वे किया गया है। ऐसे में परशुराम चौक की तरफ से वाहन चालक एंट्री कर सकते है और घंटाघर चौक से वाहनों की निकासी करवा सकते है। जिसके कारण बाजार में भी सोमवार को कम भीड़ देखने को मिली।
परशुराम चौक से घंटाघर चौक तक हिसारिया बाजार को वन वे कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को आने जाने में आसानी होगी। चार पहिए वाहन चालक घंटाघर चौक की तरफ से निकासी करवा सकते है। अस्थायी पार्किंग के लिए कार्य किया जा रहा है। डबवाली रोड पर सफेद पट्टी से बाहर खड़े होने वाले वाहनों के चालान भी किए जा रहे हैं और कई वाहनों को जब्त भी किया जा रहा है।
-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।
शहर के डबवाली रोड पर लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : Sirsa