फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट, दिनभर बनी रही ठिठुरन

Mon, 08 Jan 2024 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पिछले दो सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य रहा। सोमवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए।
विज्ञापन

नववर्ष में शहर में सिर्फ दो बार ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए। सोमवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छा गई। हवाओं के चलने से धुंध छंट गई, लेकिन ठंड बरकरार रही। शाम होते-होते ठंड और भी अधिक बढ़ने लगी। इसके कारण लोगों ने घर से बाहर निकलने में परहेज किया। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दी। पार्कों में भी लोग कम नजर आए। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया। रविवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार 13 जनवरी तक धुध छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें