फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक से अभद्र व्यवहार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार न करने पर आईएमए करेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। निजी अस्पताल की महिला चिकित्सक से अभद्र व्यवहार करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस संबंध में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोपी मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इसी के चलते आईएमए की बुधवार सुबह बैठक डबवाली रोड स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि अगर आरोपी नंबरदार भूपेंद्र सिंह व उसके अन्य साथियों की बुधवार शाम तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर आईएमए के सदस्य डॉक्टर आंदोलन करेंगे। इसको लेकर चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से भी मिल चुका है, साथ ही प्रदेशभर के डॉक्टरों से संपर्क भी किया गया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि एक मरीज का ऑपरेशन सही नहीं होने के आरोप लगाते हुए वैदवाला गांव के नंबरदार व अन्य लोगों ने महिला चिकित्सक से बदसलूकी की थी। हालांकि आईएमए ने कहा है कि मरीज का उपचार वे करवाएंगे, लेकिन बदसलूकी करने पर कार्रवाई करवाने से पीछे नहीं हटेंगे। आईएमए जिला प्रधान डॉ. आशीष खुराना व डॉ. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आईएमए की प्रदेश स्तरीय टीम इस मामले में कार्रवाई चाहती है। अस्पताल के डॉ. रमेश व सुदीप मुंजाल का कहना कि सड़कों पर बैठना और चिकित्सकों से अभद्र व्यवहार करना मामले का हल नहीं है। अगर किसी तरह कोई लापरवाही हुई है तो संबंधित लोगों को नागरिक अस्पताल में शिकायत देनी चाहिए। बोर्ड बैठेगा और जांच होगी। लेकिन महिला डॉ. से बदतमीजी की गई है। जिसकी शिकायत थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

महिला डॉक्टर की ओर से शिकायत आई है। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें