फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में नप : सब्जी मंडी के 31 अवैध कब्जा धारियों को नोटिस, कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की रानियां रोड स्थित सब्जी मंडी में थोक का काम करने वाले दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अवैध निर्माण कर बरामदों में कब्जे कर रखे हैं। इसकी शिकायत सीएम विंडों में नागरिकों ने की। इस आधार पर कार्रवाई करते हुए अब नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद अधिकारियों ने सब्जी मंडी में पहुंचकर अवैध निर्माण करके कब्जा करने वाले 31 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि जल्द से जल्द अवैध कब्जे हटा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रानियां रोड स्थित सब्जी मंडी में थोक व्यापारियों की दुकानें हैं। लेकिन सब्जी आढ़तियों ने अपनी दुकानों के बाहर बरामदों में भी अवैध कब्जे कर रखे हैं। सब्जी व्यापारियों ने बरामदों में दीवार तक निकाल ली हैं और दुकानों का साइज बढ़ा लिया है। ये सब्जी मंडी नियमों के खिलाफ है। शहर के लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो में कर दी। इस पर डीसी ने सीएम विंडो की समस्याएं हल करने के आदेश दिए। इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने अवैध रूप से दीवारें निकालकर बरामदों में कब्जा करने वाले सब्जी व्यापारियों को नोटिस जारी किए। अब नप अधिकारियों ने सब्जी मंडी पहुंचकर 31 सब्जी व्यापारियों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि नोटिस के बाद भी कोई व्यापारी कब्जे नहीं छोड़ेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रॉपर्टी टैक्स वसूली तेज, 70 डिफाल्टरों को नोटिस जारी
प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए भी नगर परिषद अधिकारियों ने कमर कस ली है। डीसी के आदेश के बाद नप के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने 70 डिफाल्टरों को प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। नप अधिकारियों ने नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कराएं। निर्धारित नोटिस अवधि में बकाया जमा नहीं करवाया तो नप की ओर से बिल्डिंग सील की जाएगी। इसके लिए भी कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बड़े बकायादारों को नोटिस दें। डीसी अनीश यादव की ओर से आदेश हैं कि ऐसे 500 बड़े डिफाल्टरों की सूची तैयार की जाए, जो लंबे समय से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भर रहे हैं।
विज्ञापन

नोटिस भेज दिए हैं, अब कार्रवाई होगी : कार्यकारी अधिकारी
शिकायत मिल रही थी कि रानियां रोड की सब्जी मंडी में व्यापारियों ने दुकानों के बाहर अवैध कब्जे कर रखे हैं। इस पर 31 सब्जी व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि उन्होंने स्वयं कब्जा नहीं हटाया तो नप कार्रवाई करेगा। इसके अलावा 70 प्रॉपर्टी टैक्स ना भरने वाले डिफाल्टरों को भी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें