फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने किया मटका फोड़ पदर्शन, बोले- जल्द समस्या हल नहीं तो तो डीसी का पानी करेंगे बंद

Thu, 02 Feb 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मटके लेकर लघु सचिवालय पहुंचीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। शहर के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 2 व 3 में पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने लघु सचिवालय के समक्ष मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना देकर वार्डवासियों ने एक घंटे तक थालियां बजाकर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया। आम आदमी पार्टी ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। पब्लिक हेल्थ के एसडीओ रूपराम नांगल प्रदर्शनकारियों से बातचीत करने के बाद उसे जल्द ही समस्या का हल करने का आश्वासन दिया। लोगों ने चेतावनी दी की अगर पेयजल समस्या का जल्द हल नहीं हुआ तो वे उपायुक्त का पानी भी बंद कर देंगे।
विज्ञापन

वीरवार को वार्ड नंबर दो व तीन के वासी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के समक्ष पहुंचे। यहां पर उन्होंने सरकार व अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि करीब पांच वर्ष से उनकी कॉलोनियों व वार्डों में ट्यूबवेलों के खारे पानी की सप्लाई की जाती है। इसके कारण काफी संख्या में लोग भी बीमार पड़ रहे हैं। आप के विरेंद्र कुमार, जिला पार्षद प्रतिनिधि हैप्पी ने कहा कि वार्ड नंबर 2 व 3 में स्थित आनंद विहार कॉलोनी, शक्ति नगर की गलियां, शक्ति नगर में शिव मंदिर के आस-पास का क्षेत्र ढाणी पंडितों वाली में लोग पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। बार-बार प्रशासन और नेताओं के संज्ञान में समस्या ला चुके हैं, परंतु अभी तक हल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जल्द ही समस्या का हल नहीं हुआ तो वह उपायुक्त का पानी भी बंद करेंगे। प्रदर्शन में सुखदीप कौर, स्वर्ण कौर, कविता नागर, रीना शर्मा, हंसराज सामा उपस्थित रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रूप राम नांगल मौके पर पहुंचे और कॉलोनी वासियों की समस्या सुनी। बातचीत में प्रदर्शनकारियों की 5 सदस्य टीम बनाई गई और प्रशासन की तरफ से पब्लिक हेल्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच कर जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

वर्जन
कॉलोनी में पानी की समस्या जानने के लिए टीम को मौके पर भेजा गया था। कई लोगों से जानकारी ली गई है। कॉलोनी में अगर किसी तरह की समस्या है तो उसका जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। - रूपराम नांगल, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें