फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 6 उममीदवारों ने दर्ज करवाए नामांकन, आज आखिरी मौका

विज्ञापन
डबवाली नगरपरिषद में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते उम्मीदवार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
डबवाली/रानियां/ऐलनाबाद। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को खासी गहमा-गहमी रही। डबवाली नगर परिषद और रानियां और ऐलनाबाद नगर पालिका में नामांकन अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले जहां एक ओर अध्यक्ष पद के लिए 6 जबकि पार्षद पद के लिए 39 आवेदन आए। शनिवार को नामांकन का आखिरी मौका है और दोपहर 3 बजे तक ही आवेदन दर्ज हो सकेंगे। इस बार कांग्रेस मैदान से बाहर नजर आ रही है जबकि भाजपा-जजपा, इनेलो और आम आदमी पार्टी खुलकर सामने आ गई है। हालांकि डबवाली से अध्यक्ष पद के लिए इनेलो प्रत्याशी का नामांकन अभी तक दर्ज हुआ है, जबकि अन्य सभी आजाद उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे निकाय चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है। वैसे ही दावेदारों की धड़कने तेज होने लगी है। नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार का दिन शेष बचा है। परंतु अभी तक रानियां नगरपालिका व डबवाली नगरपरिषद में ही अध्यक्ष पद के दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। ऐलनाबाद नगरपालिका में पार्षद के लिए शुक्रवार को 8 नामांकन दाखिल हुए, परंतु अध्यक्ष पद के लिए अभी तक कोई सामने नहीं आया।
आज सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे राजनीतिक पार्टियां
शनिवार को नामांकन का आखिरी मौका है, लेकिन अभी तक सभी राजनीतिक पार्टियां सभी जगहों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर पाई है। इनेलो की ओर से डबवाली से टेकचंद छाबड़ा व जजपा की ओर से प्रवीण सोनी को उम्मीदवार घोषित किया है। टेकचंद का नामांकन शुक्रवार को इनेलो नेता सुनैना चौटाल ने दर्ज करवाया। भाजपा ने ऐलनाबाद से राजेश कनवाडिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनका नामांकन अभी दर्ज नहीं हो पाया। इसके अलावा भाजपा अभी तक डबवाली और रानियां से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। आम आदमी पार्टी की ओर से रानियां से राजेश कुमार और ऐलनाबाद से सुमन को प्रत्याशी घोषित किया है। डबवाली से प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। इनमें से किसी का भी नामांकन दर्ज नहीं हो पाया है। अब इनका नामांकन शनिवार को ही दर्ज हो पाएगा।
विज्ञापन

रानियां नगर पालिका : अध्यक्ष पद के पांच व पार्षद पद के 19 आवेदन हुए दाखिल
रानियां नगरपालिका के 15 वार्डों में निकाय चुनाव होने हैं। शुक्रवार को रानियां में अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए, इनमें सुरेंद्र कुमार, प्रदीप गाबा, अमित, बलजीत कौर, गुरविंदर सिंह शामिल है। इसी प्रकार वार्ड नं. 1 से दो महिलाएं, वार्ड नं. 3 से दो पुरुष, वार्ड नं. 5 से तीन महिलाएं, वार्ड नं. 6 से तीन पुरुष व 1 महिला, वार्ड नं. 8 से 1 पुरुष, वार्ड नं. 10 से 3 पुरुष व 1 महिला, वार्ड नं. 13 से 2 पुरूष व वार्ड नं. 15 से 1 पुरुष ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करवाया। रानियां नगरपालिका क्षेत्र में 18 हजार 500 मतदाता है, जो अपने शहर की सरकार चुनेंगे। रिटर्निंग अधिकारी एवं डीआरओ सुरेश कुमार ने बताया कि अब शनिवार को भी नामांकन दर्ज होंगे।
ऐलनाबाद नगर पालिका : पार्षद के लिए आठ नामांकन हुए दाखिल
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल ने बताया कि ऐलनाबाद नगरपालिका के 17 वार्डों में निकाय चुनाव के दौरान अध्यक्ष व पार्षदों का चुनाव होना है। शुक्रवार को ऐलनाबाद नगरपालिका में पार्षद के लिए सात वार्डों से 8 पार्षद पद के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल करवाए। इनमें वार्ड नं. 1 से ओमप्रकाश, वार्ड नं. 5 से सुरजीत कुमार व बजरंग, वार्ड 6 से सतपाल व राजवंत सिंह, वार्ड 8 से नरेश कुमार, वार्ड 10 से सुभाष, वार्ड 11 से रजनी, वार्ड 12 से पूर्णिमा देवी ने नामांकन दर्ज किया। यहां अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन दर्ज नहीं हुआ।
डबवाली नगर परिषद : अध्यक्ष के लिए एक और पार्षद के लिए 12 नामांकन दर्ज
नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए
डबवाली नगर परिषद के चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रधान व पार्षद पद के लिए चुनाव लडने वाले कुल 13 प्रत्याशियों ने नगर परिषद में बनाए गए चुनाव रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। एक कांग्रेस प्रत्याशी वार्ड 17 के पवन चुघ के अतिरिक्त नामाकंन पत्र दाखिल करने वाले एक आजाद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले पूर्व नगर पालिका प्रधान एवं निर्वतमान पार्षद टेकचंद छाबड़ा ने इनेलो प्रत्याशी के रूप में नामाकंन पत्र दाखिल किया है। डबवाली के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए जिनमें वार्ड नंबर 2 से अशोक कुमार, वार्ड नंबर तीन से बबीता रानी पत्नी विजय कुमार, वार्ड नंबर चार से बबीता पत्नी नवीन कुमार, वार्ड नंबर 5 से युद्धवीर रंगीला, वार्ड नंबर सात से अंजु बाला पत्नी विजय कुमार, वार्ड नंबर 11 से संतोष कुमारी पत्नी विजय कुमार, वार्ड नंबर 12 से मधु पत्नी रमेश कुमार व मनु स्मृति, वार्ड नंबर 13 से रमेश कुमार व कपिल मोहन, वार्ड नंबर 17 से पवन कुमार व वार्ड नंबर 19 से इंद्रजीत कौर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 4 जून को दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें