फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : थरवई में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कछार में ले जाकर युवक की हत्या
विज्ञापन

शिवकुटी में घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
प्रयागराज। शिवकुटी में आधी रात घर से बुलाकर रामकैलाश(42) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव गंगा के कछार में मिला। जहां शव मिला, वह स्थान थरवई थाना क्षेत्र में पड़ता है। ऐेस में सूचना पर थरवई पुलिस भी आ गई। लेकिन घर से बुलाकर हत्या की बात सामने आने पर शिवकुटी पुलिस ने ही पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि घरवालों ने पड़ोस के ही युवक पर आरोप लगाया है। केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रामकैलाश शिवकुटी क्षेत्र के चिल्ला मोहल्ले का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी गीता देवी ने बताया कि वह कछार में तरबूज की खेती करता था। बुधवार रात करीब दो बजे पड़ोस का ही कुशा नाम का युवक आया और उसे अपने साथ बुलाकर ले गया। इसके बाद उसका पति नहीं लौटा। परिजन रात भर खोजबीन में जुटे रहे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के करीब गंगा कछार की ओर गए मजदूरों ने युवक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। शिवकुटी पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच पड़ताल में पता चला कि घटनास्थल थरवई थाना क्षेत्र में है। जिसके बाद थरवई पुलिस भी आ गई। जानकारी पर मृतक की पत्नी व परिजन भी आ गए। हालांकि परिजनों की ओर से यह आरोप लगाने पर कि घर से बुलाकर उसकी हत्या की गई, शव का पंचनामा शिवकुटी पुलिस ने किया। सीओ कर्नलगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें