फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मौसम रहा साफ, एक्यूआई में दर्ज हुई बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। पराली जलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बीते बुधवार को हरसेक के अनुसार 11 जगहों पर पराली जलाई गई। वहीं वीरवार को सात जगहों पर पराली जलाई गई है। पराली जलाने के दो मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं वीरवार को एक्यूआई 258 दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को 194 था। पराली जलाने के कारण एक्यूआई में 64 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह मौसम साफ होने के कारण आमजन को सर्दी से राहत मिली। दिन भर मौसम साफ रहा। पिछले एक हफ्ते से मौसम में बदलाव हो रहा है। कभी प्रदूषण का बढ़ता स्तर परेशानी कर रहा है तो कभी घटता प्रदूषण राहत दे रहा है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह व शाम के समय में ठंडी हवाओं ने ठंड का खूब एहसास करवाया। वहीं दोपहर के समय में अच्छी धूप खिली। वीरवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट हुई और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा।


पिछले एक हफ्ते में इस प्रकार रहा मौसम का हाल

तारीख, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
23 नवंबर 26, 11
22 नवंबर 27,14
21 नवंबर 26, 13
20 नवंबर 28, 14,
19 नवंबर 29, 15,
18 नवंबर 27, 15
17 नवंबर 22, 13
16 नवंबर 27, 13

पराली जलाने पर दो किसानों पर दर्ज किए मामले
कृषि अधिकारी बडागुढा साहिल ने बताया कि गांव अलीका में स्वर्णजीत सिंह पुत्र ओमप्रकाश के खेतों में पराली जलाने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच की तो पराली जलाई गई थी। ऐसे में उसके खिलाफ पराली जलाने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर मौके पर कृषि पर्यवेक्षक अधिकारी इंद्रपाल की शिकायत पर गांव मीरपुर के रणबीर पुत्र हमीर सिंह व जनार्धन पुत्र रणबीर सिंह पर पराली जलाने को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें