कालांवाली। कालांवाली पुलिस टीम ने मंडी कालांवाली में युवाओं को क्रिकेट खिलवा कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया। पुलिस जिला डबवाली में पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों व कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं।
जागरूकता अभियान के दौरान एसपीओ शमशेर सिंह व गृह रक्षी गुरसेवक सिंह ने वहां मौजूद युवाओं से कहा की आजकल युवाओं में नशीली दवाओं का दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है। हमें नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशामुक्त जीवनयापन करने का प्रण लेना चाहिए।
डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है। नशा तस्करों को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
थाना कालांवाली पुलिस टीम ने सभी को स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। कन्ट्रोल रुम न. 7082014523 तथा 016682-99100 पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।