फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा <bha>@</bha> 47.2 : तप रहा सिरसा, बूंदाबांदी से भी राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। गर्मी और लू लगातार लोगों को झुलसा रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि प्रदेश में सबसे ज्यादा है। हालांकि दिन में बादल भी छाए रहे। अपराह्न साढ़े तीन बजे 2 से 3 मिनट के लिए बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
जिले में लगातार चौथे दिन तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। सोमवार सुबह से ही भीषण आग उगलने वाली गर्मी और प्रचंड हीट वेव लू अपने तीखे तेवरों से लोगों को झुलसा रही है। लोग जरूरी होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। शहर में बादलों की सूर्य के साथ लुकाछिपी चलती रही। इससे तापमान पर कोई असर नहीं पड़ा। वह सोमवार को अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। हीट वेव का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि दोपहर के समय भारी गर्मी के कारण कूलर और एसी भी फेल होने शुरू हो गए हैं। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और लू और अधिक उग्र व रौद्र रूप दिखाएगी। अगले 3-4 दिन में 48 डिग्री पार करने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में सूर्य का सबसे अधिक ताप होगा। यानि इस दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है। नौतपा के आखिरी दो दिनों में आंधी, तूफान व बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें