फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में आ गई है औरंगजेब की आत्मा : योगी आदित्यनाथ

Tue, 21 May 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाजमंडी में मंच पर उपस्थित पार्टी प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की कर्मभूमि है। ऐसी पावन धरा को मैं नमन करता हूं। योगी आदित्यनाथ पूरे भाषण के दौरान कांग्रेस पर ही हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में औरंगजेब की आत्मा आ गई है। औरंगजेब ने अपने शासनकाल में जजिया टैक्स लगाया था, अब कांग्रेस यही करने जा रही है। रामलला के कारण अब कांग्रेस को कभी सत्ता नहीं मिलेगी। ये राम द्रोही हैं।



सोमवार को अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित विजय संकल्प रैली में योगी ने कहा कि सिरसा सरसाईनाथ, गुरुनानक देव, गुरुगोबिंद सिंह, साहेब अजीत सिंह जैसे संतों की स्मृतियों को सहेज कर रखने वाली पुण्य धरा है। कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस गरीबों का राशन खा गई। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में कहती है कि हिंदुस्तान के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि वह अब विरासत टैक्स लगाएंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार बनाने के बाद आपके दादा, परदादा तक की संपत्ति मुसलमानों में बांट देगी। इसको लेकर भूमि सर्वे कांग्रेस सरकार करवाएगी। योगी ने करतारपुर साहिब का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने राम के साथ-साथ गुरुनानक देव की जन्मभूमि को अपना बनाने का काम किया।

मोदी का संदेश लेकर आया हूं



योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं गोरखनाथ की धरती से और श्रीराम जन्म भूमि से यहां आया हूं। मैं मोदी का संदेश लेकर आया हूं। आज पूरे देश के अंदर मोदी नाम की सुनामी बन चुकी है। चारों ओर एक ही नारा गूंज रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार। तीसरी बार मोदी सरकार। अबकी बार चार सौ पार।
विज्ञापन




कार्यकर्ता को दिया मंत्र



मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप सभी मेरी बात सुनो, आपने मेरे सामने संकल्प लो कि आप दो काम करोगे। आपको हर रोज पांच व्यक्तियों के यहां जाना है। यही कहना है कि मोदी को जिताना है। इसके बाद चुनाव के दिन इन्हीं 25 घरों को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर लेकर आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें