सिरसा। कीर्तिनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में बुधवार को सल्फास का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पुत्र के बयान पर इत्तफाकिया की कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयानों में कीर्तिनगर स्थित प्रेम गली निवासी अभय वर्मा ने बताया कि उसके पिता ने दो साल पहले रुपयों के लेन-देने को लेकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से उसकी माता पूजा रानी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। बुधवार रात्रि करीब नौ बजे जब वह घर पर नहीं था, तब उसकी माता पूजा ने सल्फास की गोलियां निगल लीं। जब वह घर लौटा तो उन्हें अचेत देखकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।