फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की श्रेणी में मैहना खेड़ा स्कूल जीता

Tue, 16 Jan 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की श्रेणी में मैहना खेड़ा स्कूल की फोटो।
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में खंड ऐलनाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहनाखेड़ा प्रथम रहा। बीईओ सुभाष फुटेला ने बताया कि इस विद्यालय को 50,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस सत्र में प्रथम आने वाले विद्यालय तीन वर्षों तक मुख्यमंत्री विद्यालय सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे लेकिन खंड स्तर पर भाग नहीं ले सकेंगे। बीईओ ने सभी विजेता विद्यालयों के मुखियाओं, एसएमसी सदस्यों और पंचायत को प्रथम आने पर बधाई दी।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि खंड ऐलनाबाद के सभी राजकीय विद्यालयों में लगभग 20 विद्यालयों ने मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता के लिए आवेदन किया था, जिसमें सभी विद्यालयों ने स्वयं को विभिन्न आयामों पर अंक प्रदान किए थे। विद्यालय मुखिया की ओर से स्वयं को दिए गए अंकों के सत्यापन के लिए उप मंडल अधिकारी नागरिक ऐलनाबाद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई।
इस समिति में वे स्वयं, प्राचार्य कृष्ण लाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मल्लेकां और जगसीर सिंह प्राचार्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिट्ठी सुरेरां भी शामिल रहे। एसडीएम की अध्यक्षता में इस समिति ने 14 और 15 दिसंबर 2023 को संबंधित विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सभी विद्यालयों को मिले अंकों की जांच और मूलभूत सुविधाओं का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

ये रहा खंड के सभी विद्यालयों का सुंदरीकरण प्रतियोगिता का परिणाम
बीईओ सुभाष फुटेला ने बताया कि वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहनाखेड़ा प्रथम रहा। उच्च विद्यालय की श्रेणी में राजकीय उच्च विद्यालय कर्मशाना प्रथम, माध्यमिक विद्यालय की श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय उमेदपुरा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय श्रेणी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला दमदमा प्रथम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें