सिरसा। भजन प्रस्तुत करते हुए कलाकार। संस्था।
सिरसा। श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से नववर्ष पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और आरती की गई। इसके बाद राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से आगाज किया। बठिंडा से आई भजन गायिका आरती खन्ना ने भजन- वीर हनुमाना अति बलवाना, तू क्यू घबराता है, लो आ गया अब तो श्याम शरण तेरी, खाटू के बाबा श्याम जी मेरी रखोगे लाज, साथी हमारा कोन बनेगा तुम नहीं सुनोगे तो कोन सुनेगा सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूमते रहे।
वहीं गनेरीवाला ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- तू कृपा कर बाबा मैं कीर्तन करवाउंगा, आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, तू रुक नहीं पाएगा बाबा जब तुम्हें बुलाएगा, खाटू बुला रहा है ये कृपा नही तो क्या है सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ पर ललित कुमार व उनके परिवार को पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व धनंजय शुक्ला ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने बताया कि श्रीश्याम बाबा को बगीची परिसर में एक फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाबा को निमंत्रण पत्र देने के साथ ही बगीची परिसर में स्थापना महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।