सिरसा। सीडीएलयू में हवन करते हुए कुलपति प्रो विजय कुमार। प्रवक्ता
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ में नववर्ष 2026 का स्वागत उत्साह एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश पहुंचे। उन्होंने कहा कि नववर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्पों एवं नई सोच का प्रतीक है। यह आत्ममंथन का महत्वपूर्ण समय है, जहां हम बीते वर्ष की उपलब्धियों, अनुभवों एवं सीख से प्रेरणा लेते हुए अपनी कमियों को सुधारें और आने वाले भविष्य की सकारात्मक व सशक्त दिशा निर्धारित करें।
शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, नैतिक एवं सामाजिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। अनुशासन, परिश्रम, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रयास ही जीवन में स्थायी सफलता प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक जेसीडी आईबीएम के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल व डॉक्टर रणदीप कौर रहे।
इस मौके पर विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत हरियाणवी, राजस्थानी एवं पंजाबी लोक नृत्यों, एकल व समूह नृत्यों च गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने हरियाणवी एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं जेसीडी आईबीएम के छात्रों के समूह नृत्य ने दर्शकों को उत्साह से भर दिया। छात्रावास की छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता, प्राचार्य रणजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, प्राचार्य डॉ. मोहित मेहता, डॉ. दिनेश कुमार, प्राचार्या डॉ. मनीष , गीता कथूरिया आदि मौजूद रहे।