फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोहरे में लोको पायलट को सिग्नल की मिलेगी सही सूचना

Mon, 10 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बीकानेर मंडल की ओर से धुंध और सर्द मौसम को देखते हुए लोको पायलट को सहायता के लिए विशेष रूप से रेल विभाग ने फॉग डिवाइस दिए हैं। यह डिवाइस कोहरे के समय लोको पायलट को सिग्नल के संबंध में सही सूचना देने का काम करेंगे।
विज्ञापन



जिले में आने वाले दिनों में पड़ने वाले ठंड और कोहरे को लेकर रेल विभाग ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि कोहरे के चलते किसी प्रकार की कोई हादसा न हो। रेल विभाग लोको पायलट की सहायता के लिए फॉग डिवाइस दे रहा है। रेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह फॉग डिवाइस सूचना देती है कि अब आगे कौन से प्रकार का सिग्नल आने वाला है।
यह डिवाइस लगभग 9999 मीटर से पहले ही लोको पायलट को आने वाले सिग्नल के बारे में सूचित करना शुरू कर देती है। इससे लोको पायलट अपनी गाड़ी की गति को नियंत्रित करते हुए आगामी सिग्नल को सुरक्षित पार करने के लिए तैयार रहता है। इस प्रकार यह रेल संचालन में एक श्रेष्ठ डिवाइस साबित होगी।
विज्ञापन


बीकानेर मंडल का रेवाड़ी से बठिंडा रेलखंड एवं बठिंडा से सूरतगढ़ रेलखंड विशेष रूप से फॉग से प्रभावित रहता है। फॉग डिवाइस के अलावा रेलपथ पर गुड्स वार्निंग बोर्ड की दक्षता बढ़ाने हेतु रेडियम की स्ट्रिप लगाई जाएगी एवं चूना पट्टी की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोको पायलट आसानी से धुंध की स्थिति समझ सकें। ये बिटविन सेक्शन में लगाई जाती है। इसके साथ ही रेल पथ पर रात्रि गश्त के लिए ट्रैक मेंटेनर (ट्रैक मैन) की ड्यूटी लगाई गई है ताकि सर्दी में होने वाले रेललाइन फैक्चर की तुरंत सूचना मिल सके एवं खतरे की स्थिति को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें