कालांवाली। आढ़ती एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। इसमें गिरधारी लाल को प्रधान चुना गया। इसके अलावा उपप्रधान पद के हरीशचंद्र, सचिव जसविंदर को चुना, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संरक्षक पद के लिए प्रदीप कुमार के लिए चुना गया।
कमेटी सदस्य के रूप में हर्ष कुमार, अमन जैन, कुलजीत सिंह, अजय कुमार, राम गाेपाल, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार व मनोज कुमार को चुना गया। गिरधारी लाल ने सभी आढ़तियों को साथ लेकर चलने का वादा किया। प्रधान ने कहा कि आढ़तियों के काम करवाए जाएंगे। संवाद