फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के बयान पर अजय चौटाला का पलटवार: कहा- संगठन के बिना सरकारें नहीं बनती, उस पागल को सोचना चाहिए

Tue, 28 Feb 2023 03:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में अजय चौटाला ने मंत्री देवेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि संगठन के बिना सरकारें नहीं बनती, उस पागल को सोचना चाहिए। वहीं इससे पहले अजय चौटाला के बयान पर देवेंद्र बबली ने कहा था कि संगठन चलाने वाले संगठन का काम देखें, सरकार का काम सरकार चलाने वाले देखेंगे।
विज्ञापन
अजय चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में ई-टेंडरिंग को लेकर प्रदेश में सरपंचों और सरकार के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। वहीं बयानबाजी को लेकर प्रदेश के पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली और जेजेपी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला आमने- सामने हो गए है। सिरसा में अजय चौटाला ने मंत्री देवेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि संगठन के बिना सरकारें नहीं बनती, उस पागल को सोचना चाहिए। वहीं इससे पहले अजय चौटाला के बयान पर देवेंद्र बबली ने कहा था कि संगठन चलाने वाले संगठन का काम देखें, सरकार का काम सरकार चलाने वाले देखेंगे।

विज्ञापन


2024 मिशन के लिए करें मेहनत
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने जनता भवन में मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए मिशन दुष्यंत 2024 को लेकर पूरी मेहनत करें। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए बूथ स्तर तक लेकर जाएं। 

प्रदेशभर में अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतिम दिन सिरसा में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने संगठन की वजह से ही विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के साढ़े 17 प्रतिशत वोटों से साथ दस विधायक बने हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना व किसान आंदोलन की वजह से पार्टी पूरी तरह से लोगों के बीच चाहकर भी नहीं जा सकी मगर अब हरियाणा विधानसभा के चुनावों में करीब डेढ़ वर्ष का समय बाकी है, इसलिए कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ योद्धा, बूथ सखी बनाकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित जनों को दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी के लिए निमंत्रण देते हुए कहा कि सिरसा में दस मार्च को सभी के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें