फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में आधी रात पुलिस की कार्रवाई: अनशनकारी किसानों को जबरन उठा सिविल अस्पताल भर्ती करवाया

Tue, 28 Feb 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में भारी पुलिस बल ने रात्रि साढ़े 3 बजे पहुुंचकर अनशनकारी किसान को जबरन उठाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। नाराज किसानों ने मंगलवार सुबह एकत्र होकर लघु सचिवालय का गेट जाम कर दिया और गेट पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा लघु सचिवालय में खराब फसलों के मुआवजा और अन्य मांगों को लेकर चल रहे पक्का मोर्चा के दौरान पुलिस ने आधी रात को कार्रवाई कर दी। भारी पुलिस बल ने रात्रि साढ़े 3 बजे पहुुंचकर अनशनकारी किसान को जबरन उठाकर सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इससे किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने मंगलवार सुबह एकत्र होकर लघु सचिवालय का गेट जाम कर दिया और गेट पर ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी करके रास्ता रोक दिया। ऐसे में सरकारी विभागों में आने वाले अधिकारियों को पीछे के रास्ते से आना पड़ा। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें