फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रूहल खाप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने जय भगवान

विज्ञापन
गांव चोरमार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित खाप के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव चोरमार में राष्ट्रीय रूहल खाप का त्रिवार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली व मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों से करीब 750 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चयन हुआ। इसमें भिवानी के सरपंच बलजीत सिंह रूहल को आजीवन अध्यक्ष व जय भगवान गुहना को अध्यक्ष चुना गया।
सम्मेलन में उच्च पदों से सेवानिवृत्त हुए अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुरुद्वारा साहिब चोरमार के मुख्य सेवादार बाबा गुरपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त पीसीएस हरबंस कौर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध बाबा बीरबल सिंह ने की। इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए खाप की एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान सहित पूरी कार्यकारिणी ने त्यागपत्र दिया। जिसके बाद नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान रजत रूहल सहित सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय महिला व पुरुष खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने रूहल खाप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 3 वर्षों के लिए किया। जिसमें भिवानी के सरपंच बलजीत सिंह रूहल को आजीवन अध्यक्ष, अत्तर सिंह को संरक्षक, जयभगवान गुहना को अध्यक्ष, डॉ. आनंद सीकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से सुशील रूहल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बादाम सिंह व यमुनानगर से अमित कुमार को उपाध्यक्ष, माछरोली से रणवीर सिंह व जगसीर सिंह चोरमार को सचिव व जसवीर सिंह चोरमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। वहीं, कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार कागदाना को दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच जितेंद्र सिंह रूहल चोरमार, मा. शमशेर सिंह, गुरमीत सिंह, डाॅ. आनंद सीकर सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग व खाप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें