संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रोड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला ने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसका पति व ससुर दिमागी तौर पर परेशान है। करीब 6-7 माह पहले जब वह घर से बाहर जाती तो गांव के जसविंदर सिंह, कुलदीप सिंह व अमृत सिंह उसका पीछा करना शुरू कर देते। महिला का आरोप है कि उक्त तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों लोगों ने उसके साथ हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद ऑडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। महिला का कहना है कि गत दिवस उसने अपने चाचा को सारी आपबीती बता दी। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। रोड़ी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पीड़ित महिला के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है।