सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव में ड्यूटी के लिए आए आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर को हार्ट अटैक आने के कारण उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचा गया और मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई।
जानकारी अनुसार 47 वर्षीय सब इंस्पेक्टर सुुखराम हिमाचल के मंडी शहर का रहने वाला था। वहीं पुलिस लाइन के एसआई महावीर सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी रेवाड़ी से ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए आई हुई थी। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। जवान के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।