फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीयलयू में धूमधाम से मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 22 व 23 को होंगे कार्यक्रम

Thu, 14 Dec 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गीता महोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।22 व 23 दिसंबर को विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नगर शोभा यात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा।
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियो की ड्यूटी निर्धारित की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफल आयोजन व भव्य मनाने के लिए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करें। गीता महोत्सव के आयोजन में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं व शहर के गणमान्य व्यक्तियों को भी सहयोग अपेक्षित रहेगा। यह आयोजन सरकारी स्तर तक सीमित न रहे बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी इसमें सुनिश्चित की जाए। समारोह से जुड़े अन्य कार्यों व प्रबंधों के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की कमेटियां भी गठित की गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जहां कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वहीं सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता महोत्सव भी आयोजित किए जा रहे हैं। सिरसा में 22 व 23 दिसंबर तक गीता जयंती महोत्सव का आयोजन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा। इसके तहत प्रदर्शनी, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नगर शोभा यात्रा, ग्लोबल चैंटिंग व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम ऐलनाबाद डाॅ. वेद प्रकाश, एसडीएम डबवाली अभय सिंह, एसडीएम कालांवाली सुरेश रावेश, एसडीएम सिरसा राजेंद्र कुमार, सीटीएम अजय सिंह, डीएमसी वीरेंद्र, उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन





प्रसिद्ध वक्ता व आमजन देंगे गीता ज्ञान
महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध वक्ता व विद्वानजन आमजन को गीता ज्ञान के रहस्य व उपदेशों का मर्म समझाएंगे। गीता जयंती महोत्सव में शैक्षणिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि समारोह में सांस्कृतिक व गीता पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण हों और गीता की झलक दिखानी चाहिए। गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुत किए जाने वाला प्रत्येक कार्यक्रम भगवान श्रीकृष्ण के जीवन अथवा गीता के ज्ञान व उपदेश पर आधारित हो जिससे आमजन को सार्थक संदेश मिले।
विज्ञापन




समारोह स्थल पर सभी विभाग स्टॉल के माध्यम से दें योजनाओं की जानकारी

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि शोभायात्रा के लिए पुलिस विभाग की मदद से सुरक्षित व बाधारहित रूट निर्धारित किया जाए। इसके अलावा सभी विभाग सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में गीता जयंती समारोह स्थल पर अपनी-अपनी स्टॉल लगाएं और यह सुनिश्चित करें कि इन स्टॉलों के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी हासिल करें। समारोह स्थल पर सफाई, रंगोली, मॉडल, प्रश्नोत्तरी, पार्किंग, बिजली, पानी व शौचालयों आदि की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को पर्याप्त तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें