फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के पांच स्कूलों पर निजी पब्लिशर्स की पुस्तकें लगाने पर कार्रवाई के निर्देश

Sat, 20 Apr 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा निदेशालय की ओर से जिले के पांच स्कूलों पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इन स्कूलों की जांच रिपोर्ट तुरंत प्रभाव ने तीन दिनों के भीतर निदेशालय को भेजने के भी सख्त निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं। अगर इन दिनों में कोई रिपोर्ट तैयार निदेशालय को नहीं भेजी गई तो इस जांच को आगे सक्षम अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

अभिभावक एसोसिएशन की ओर से पिछले साल जिले के कुछ स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें लगाने की शिकायत की गई थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों की जांच की गई। जिसमें से जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा, सेंट जेवियर स्कूल सिरसा, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल अभोली, वीएन हाई स्कूल रानियां व दिल्ली पब्लिक स्कूल रानियां में प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें मिली। जिनके खिलाफ कार्रवाई को लेकर तत्कालीन डीईओ ने डायरेक्टर को इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा। लेकिन इसके बाद इन स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
9 महीने बाद शिकायत के बाद फिर से जागा निदेशालय
अभिभावक एसोसिएशन की ओर से 9 महीने बाद एक बार फिर से डायरेक्टर को पत्र लिखकर मामले के बारे में अवगत करवाया। पिछले 9 महीने से अभिभावक एसोसिएशन के पास स्कूलों पर कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। जिस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शिकायती पत्र लिखा। जिस पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा को पत्र जारी कर इन स्कूलों में पुन: जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने एनसीईआरटी की जगह लगा रखी है निजी प्रकाशकों की पुस्तकें

जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल सिरसा, सेंट जेवियर स्कूल सिरसा, गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल अभोली, वीएन हाई स्कूल रानियां व दिल्ली पब्लिक स्कूल रानियां ने अपने स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की जगह प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें लगा रखी हैं। पिछले साल जांच के बाद भी स्कूलों ने अपने स्कूलों में इस साल भी प्राइवेट पब्लिशर्स की पुस्तकें लगा रखी हैं। जबकि शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी निजी व राजकीय स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

पिछले साल इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पत्र लिखा था, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद फिर से डायरेक्टर के संज्ञान में ये मामला दोबारा लाया गया। अब शिक्षा निदेशालय की ओर से डीईओ को जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिसकी एक कॉपी मुझे भी भेजी गई है।
विज्ञापन

- सौरभ मेहता, प्रधान, अभिभावक एसोसिएशन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें