फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशमीना के नाम पर दे दी नकली शॉल, 30 लाख की हुई धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के हुडा सेक्टर निवासी एक व्यक्ति से शॉल बेचने वाले व्यक्ति द्वारा पशमीना शॉल के नाम पर 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से ओढां व हाल हुडा सेक्टर पार्ट-2 निवासी सुखमंदर सिंह ने बताया कि 2020 में दीवाली के आसपास मुश्ताक अहमद नाम का व्यक्ति उसके घर आया। उस वक्त घर में बुढ़ाभाणा निवासी प्रेम कुमार भी था। मुश्ताक ने बताया कि वह अच्छी क्वालिटी के शॉल बेचता है। उसने कई बड़े-बड़े व्यक्तियों के साथ अपनी फोटो दिखाई, जिस पर वे विश्वास में आ गए। मुश्ताक की बातों में आकर उसने 3-4 बार में उससे करीब 30 लाख रुपये के शॉल खरीद लिए। वह उसे पशमीना शॉल का कहकर माल दे गया। उसके जाने के बाद जब शॉल चेक करवाए तो वह पशमीना की जगह नकली माल मिला। उसने तुरंत मुश्ताक से संपर्क किया, जिस पर उसने कहा कि वह दस दिन में आएगा और माल वापस ले जाएगा तथा आपको पशमीना का माल दे देगा। कुछ दिन बाद वह आया और सारा माल ले गया और दस दिन में आने की बात कहकर चला गया। इसके बाद कई दिन तक वह नहीं आया तो उससे संपर्क किया गया, लेकिन वह टाल मटोल करता रहा है। 30 जुलाई 2021 को उसने कहा कि कुछ दिनों में वह उसकी राशि लौटा देगा, लेकिन उसके बाद से कोई जवाब नहीं दिया। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि वह बड़े-बड़े लोगों के साथ फोटो खिंचवाकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करता है। थक हारकर उसने अपने साथ हुई ठगी की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें