फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए 80 फीसदी सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरकार के आदेश पर अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए काम तेज से शुरू हो गया है। डीटीपी विभाग ने इसके लिए ड्रोन सर्वे का काम 80 फीसदी पूरा कर लिया है। जल्द ही रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी। इसके बाद अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बारे में प्रक्रिया शुरू होगी। ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद हालांकि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके का सत्यापन भी करेंगे।
विज्ञापन

सरकार की मंजूरी लिए बिना कॉलोनी स्थापित करना गैर कानूनी है। लेकिन पुरानी कॉलोनियां, जो इस समय आधी से ज्यादा आबाद हो चुकी है, उन्हें सरकार वैध करने की तैयारी कर रही है। इसीलिए सरकार ने जिला नगर योजनाकार विभाग को सर्वे का आदेश दिए। इस आदेश पर काम शुरू हुआ। जिला नगर योजनाकार विभाग ने सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि जिले भर में 772 कॉलोनियां ऐसी हैं जो अवैध कॉलोनी की श्रेणी में आती हैं। इन कॉलोनियों को मर्ज करके 97 बड़ी कॉलोनियों के रूप में चिन्हित करके सर्वे फाइनल कर दिया है। अब इन कॉलोनियों में ड्रोन सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन सर्वे में 80 कॉलोनियों का काम पूरा किया जा चुका है।
जानिये...कहां है कैसी स्थिति,
एरिया वर्तमान स्थिति
सिरसा लंबित
डबवाली पूरा
रानियां पूरा
कालांवाली पूरा
ऐलनाबाद लंबित
डीटीपी करेगा क्रॉस चेकिंग, इसी महीने समाप्त हो जाएगा काम
ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद डीटीपी विभाग मौके पर जाकर सत्यापन करेंगे और वास्तविक स्थिति देखेंगे कि कि ड्रोन से किया गया सर्वे है या कोई गलती की संभावना है। इसके बाद विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रिपोर्ट बनाकर सरकार के पास भेजेंगे। सरकार की ओर से निर्देश हैं कि ये काम मार्च माह में ही पूरा कर लिया जाए। इसलिए एक-दो दिन में विभाग काम शुरू करेगा और रिपोर्ट सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें