फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उच्च स्तर के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, अपराधी को पकड़ने में मिलती है मदद

विज्ञापन
सपी डॉ मयंक गुप्ता।
विज्ञापन
सिरसा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में सीसीटीवी कैमरों का अपराधियों को पकड़ने में बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस आरोपियों की तहत तक आसानी से पहुंच सकती है। एसपी ने आमजन से आह्वान किया है कि दुकान, मकान व अन्य संस्थानों पर उच्च क्वालिटी के हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा की कई बार सीसीटीवी कैमरे लगवाते समय हम ध्यान नहीं देते और कैमरे दुकान या मकान के गेट पर फ्रंट साइड को ज्यादा नीचे की तरफ करके लगा देते हैं। इस कारण आने जाने वाले व्यक्ति के चेहरे अच्छी तरह से कवर नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि प्राय: देखने में आया है कि अपराधी चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग जाते हैं।
जब पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर दुकानों या मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती है तो सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ अपराधी के सिर या बालों की फुटेज दिखाई देती है। पूर्ण रूप से चेहरा दिखाई न देने की वजह से पुलिस को जांच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसलिए सीसीटीवी कैमरे लगवाते समय किसी अच्छे टेक्नीशियन से संपर्क कर मकान, दुकान अन्य संस्थानों के ऐसे हिस्से, जिससे प्रवेश द्वार, कैश काउंटर के पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कवर किया जा सके। एसपी ने कहा कि दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आमतौर पर 360 डिग्री मोशन व्यू वाले कैमरों का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि 360 डिग्री मोशन व्यू वाले कमरे से काफी दूर तक एरिया को कवर किया जा सकता है।


किसी की निजता को खतरा नहीं होना चाहिए

एसपी ने एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि सीसीटीवी कैमरे लगाते समय किसी व्यक्तिगत विशेष के क्षेत्र को कवर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति की निजता को खतरा हो सकता है। इसलिए स्थानीय कानूनों की पालन करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें