फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित से फैला संक्रमण, परिवार के 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
निरीक्षण करते सिविल सर्जन मनीष बंसल। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना का संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सोमवार को संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी केस एक ही परिवार के हैं। इनके संपर्क में आया परिवार का सदस्य दिल्ली जाकर वापस आया था। वहीं सिविल सर्जन ने कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए बैठक ली और निर्देेश दिए। अब तक विदेशों से भी सिरसा में 105 लोग आ चुके हैं और सभी की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को ऐलनाबाद क्षेत्र में ही सात केस आए। इनमें चार महिलाएं, दो युवक, और एक व्यक्ति शामिल है। सभी वार्ड 15 के निवासी हैं। इस परिवार का सदस्य दिल्ली जाकर आया था। वापस आने पर लक्षण नजर आए तो जांच करवाई और रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई थी। अब सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनके संपर्क में आने वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
सिविल सर्जन ने ली बैठक, दिए निर्देश
सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने व्यवस्थाओं का रिव्यू किया और भविष्य में और सुधार के भी निर्देश दिए। इस दौरान सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए टीकाकरण और जांच भी बढ़ाएं। सिविल सर्जन ने इस दौरान ओपीडी का भी निरीक्षण किया और रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

अपील : टीकाकरण करवाने के लिए आगे आए लोग
कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए बचाव जरूरी है। सिविल सर्जन ने कहा कि वाहन चालक के लिए जैसे हेलमेट काम करता है, उसकी तरह टीकाकरण काम करता है। दुर्घटना नहीं रोकी जा सकती, लेकिन हेलमेट से जान बचाई जा सकती है और चोट लगने से भी बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से टीकाकरण की अपील की है।
नया अस्पताल बनाने के लिए भी विधायक के भाई से चर्चा
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विधायक गोबिंद कांडा की ओर से अस्पताल संचालित किया गया। उस अस्पताल को एक बार फिर एक्टिव करने के लिए योजना बनाई जा रही है। सिविल सर्जन ने भाजपा नेता गोबिंद कांडा से बातचीत की और इस योजना पर काम करने का आग्रह किया है। ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें