फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरकानूनी तरीके से परिवार पहचान पत्र में की काटछांट, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन परिवार पहचान पत्र में नाम काटने तथा जोड़ने के मामले में नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रबंधक ने सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नागरिक संसाधन सूचना प्रबंधक ने बताया कि सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के कार्य को सुचारू रूप से चलाने हेतु जिला स्तर पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग का गठन किया गया है। वर्तमान समय में आमजन द्वारा बनाए गए अपने परिवार पहचान पत्रों में आय में कमी को ठीक करवाने, व्यवसाय बदलवाने व परिवार के सदस्यों में से किसी का नाम कटवाना या जुड़वाने इत्यादि के कोई प्रावधान नहीं है। इस बारे में नियम के विरुद्ध जाकर गैरकानूनी तरीके से ऑनलाइन परिवार पहचान पत्र में नाम काटने तथा वापिस जोड़ने बारे एक शिकायत मुख्यालय से ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एमसी कॉलोनी निवासी सामर्थ सोनी परिवार पहचान पत्र का उपयोग करते हुए गैरकानूनी रूप से 80 नागरिकों के नाम परिवार पहचान पत्र से हटाने का काम किया है तथा 28 मार्च को पहचान पत्र संख्या का प्रयोग करते हुए कृष्ण को एक परिवार पहचान पत्र से हटा कर फिर से जोड़ा गया है तथा उसका व्यवसाय से बदल दिया गया, जो कि नियमों के विरुद्ध है। जिसके कारण नागरिक सरकारी सेवाओं का दुरुपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें