फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इग्नू ने जुलाई से लॉन्च किया बीए होम साइंस कोर्स, 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने 12वीं पास छात्रों के लिए एक नया करियर विकल्प पेश किया है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि विश्वविद्यालय जुलाई 2025 सत्र से बीए होम साइंस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहा है। यह चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है। खास बात यह है कि यह कोर्स उन छात्रों के लिए भी उपयुक्त है जो उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक करियर की तैयारी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम नई शिक्षा नीति 2020 के तहत यूजीसी के करिकुलम और क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है। कोर्स की अवधि सामान्यतः तीन वर्ष होगी, जिसे छात्र अधिकतम छह वर्षों में पूरा कर सकते हैं।

इस कोर्स के बाद छात्र बाल विकास, शिक्षा, खाद्य एवं पोषण, कपड़ा उद्योग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण संगठनों व एनजीओ में विशेषज्ञ या अन्य पदों पर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक छात्र इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर 15 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स की प्रमुख विशेषताएं:

माध्यम : हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में उपलब्ध

शिक्षण विधा : थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों

विषय : ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज, फूड एंड न्यूट्रीशन, कम्युनिटी मैनेजमेंट, फैब्रिक एंड अपेरल साइंस आदि

क्रेडिट : कुल 120 क्रेडिट

स्टडी मटेरियल : प्रिंट और डिजिटल दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध

फीस : 5000 प्रतिवर्ष (रजिस्ट्रेशन और डेवलपमेंट फीस शामिल)

फ्लेक्सिबल एग्जिट ऑप्शंस

पहले वर्ष के बाद : अंडरग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन होम साइंस

दूसरे वर्ष के बाद : अंडरग्रेजुएट डिप्लोमा इन होम साइंस

तीसरे वर्ष के बाद : बीए (होम साइंस) डिग्री

चौथे वर्ष के बाद : बीए ऑनर्स (होम साइंस) डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें