फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना : बरसाती पाइपलाइन के कार्य की एजेंसी ने शुरू की जांच, सैंपल भरे ठेकेदार को बताईं खामियां

विज्ञापन
बरसाती पाइपलाइन की जांच करते एजेंसी के कर्मचारी। 
विज्ञापन
सिरसा। शहर में अमृत योजना के तहत बिछाई बरसाती पाइपलाइन के कार्य में लापरवाही की लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस बीच, नगर परिषद के एक्सईएन द्वारा विशेष रूप से नियुक्त की गई थर्ड पार्टी एजेंसी पैक्स ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से लाइन के सैंपल एकत्र किए। जांच के दौरान ठेकेदार और सुपरवाइजर को तकनीकी खामियों से अवगत कराया गया, जिन पर भविष्य में ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
एजेंसी की ओर से सैंपल जांच की रिपोर्ट जल्द ही अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में पाई गई खामियों के आधार पर संबंधित एजेंसी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे, साथ ही जुर्माना व भुगतान में कटौती भी की जाएगी। शुक्रवार को एजेंसी ने जनता भवन रोड, अनाजमंडी, रानियां रोड से सैंपल भरे।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने पूर्व में नियुक्त दो एजेंसियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक एजेंसी को नोटिस देकर रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि दूसरी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश मुख्यालय को भेजी गई है।
योजना के तहत हो रहे बरसाती लाइन कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी “पैक्स” की चार सदस्यीय टीम शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम ने सबसे पहले संबंधित कार्य की फाइलों का अवलोकन कर विकास कार्यों का आकलन किया। इसके बाद टीम ने जेई स्तर के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर सैंपल भरे। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार को आवश्यक तकनीकी हिदायतें दी गईं कि कार्य करते समय किन-किन सावधानियों का पालन जरूरी है ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
टीम ने पाइपलाइन बिछाने के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाएं, मैटीरियल बेड की गुणवत्ता, जेई की निरीक्षण की जिम्मेदारियां और ठेकेदारों द्वारा बरती गई लापरवाही पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें