फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Tue, 28 Apr 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






सिरसा। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलकार सिंह निवासी मौजू खेड़ा ढाणी सिरसा रहने वाला है।







पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2020 में बलकार सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति बलकार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में पति ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को आरोपी पति बलकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें