फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हाईकाेर्ट ने प्राचीन शनिदेव मंदिर की दुकान खाली करने का दिया आदेश

Thu, 06 Mar 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नोहरिया बाजार स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर की दुकान पर कब्जे के वाद का निपटारा कर दिया है। सुशील कुमार बनाम श्री शनिदेव मंदिर के वाद में फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति सुवीर सहगल ने दुकान खाली करने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर के मुख्य गेट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विवादित दुकान मंदिर के मुख्य द्वार के पास स्थित है, जिस कारण मंदिर के मुख्य गेट के निर्माण का कार्य रुका था। श्री शनिदेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन

श्री शनिदेव मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी आनंद भार्गव और चंद्रमोहन भृगुवंशी ने बताया कि प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर की यह दुकान करीब 50 साल से किराये पर संचालित थी। इस दुकान पर पहले कन्हैया लाल काबिज थे लेकिन बाद में उनका बेटा सुशील उस दुकान में कपड़े प्रेस करने का काम करने लगा।
मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित कई लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए यह दुकान खाली करने का आग्रह किया था लेकिन उसने सिरसा अदालत में याचिका लगाई, जहां से वह केस हार गया। इसके बाद वर्ष 2015 में उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी लगाई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुवीर सहगल ने श्री शनिदेव मंदिर के पक्ष में निर्णय देते हुए दुकान खाली करने का आदेश दिया है। अब मंदिर का मुख्य द्वार भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें