फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: काले जादू का डर दिखाकर व्यक्ति से 16448 रुपये ठगे

Thu, 06 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। गांव खाई शेरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को काला जादू व जिन का डर दिखाकर साइबर ठग ने 16 हजार 448 रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खाई शेरगढ़ निवासी मोहित कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को उसने इंस्टाग्राम पर एक एस्ट्रोलॉजी का विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन पर क्लिक करने पर उसे व्हाट्सएप नंबर प्राप्त हुआ। उस नंबर पर बातचीत करके उसने अपनी समस्या बताई। मोहित कुमार ने बताया कि इसके जवाब में चैट करने वाले व्यक्ति से उससे 2150 रुपये पूजा पाठ का शुल्क मांगा। इस पर उसने भुगतान कर दिया। इसके बाद उक्त शख्स ने उससे पूजा पाठ में बाधा बताकर और पैसे मांगे और न देने पर काला जादू करने और जिन छोड़ने की धमकी दी। इससे वह डर गया और 14300 रुपये का भुगतान कर दिया। जब इस बारे उसने दोस्त से बात की तो उसने बताया कि यह सब झूठा होता है और ऐसा करके लोगों से पैसे ऐंठते हैं। इसकी बाद उसने 1930 पर शिकायत की। ओढ़ा थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें