फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के नए मामले सामने आने पर प्रशासन अलर्ट, नागरिक अस्पताल में 10 बेड किए रिर्जव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना के नए मामले समाने आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने वैक्सीनेशन और जांच प्रक्रिया को बढ़ाना शुरू कर दिया है। कोरोना के जिले में तीन लोग संक्रमित मिले हैं जिनमें से दो मरीजों को ट्रेस कर लिया गया है। जबकि एक मरीज को अभी ट्रेस नहीं किया गया है। इनमें से सिरसा निवासी एक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री पाई गई है। जबकि एक व्यक्ति डबवाली क्षेत्र के पंजाब का रहने वाला है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए हैं, अगर किसी मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से एक मरीज सिरसा के बी ब्लॉक का, जबकि एक डबवाली और एक ऐलनाबाद का रहने वाला है। इनमें से ट्रेस हुए दोनों संक्रमितों का स्वास्थ्य अभी ठीक बताया जा रहा है। संक्रमित मिलने वाले मरीजों के लक्षण खांसी, जुकाम और बुखार के होने हैं। हालांकि इन मरीजों में नया वेरिएंट न हो इसके लिए जांच भी की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने प्राइवेट वार्ड के 10 बेडों को मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है विभाग की ओर से बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
तैयारी : दो सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में लगे हैं ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ा था, लेकिन अब विभाग की ओर से बेड, ऑक्सीजन प्लांट और अन्य उपकरणों की संख्या को भी काफी बढ़ाया गया है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट और डबवाली अस्पताल में 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिया गया है। जोकि अब चालू स्थिति में है। वहीं शहर के तीन निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट हैं।
विज्ञापन

खांसी और जुकाम के मिल रहे लक्षण
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में मिले तीन नए मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के ही लक्षण पाए गए हैं। नए मामलों के मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट है और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की गई है। ऐसे में लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने और मास्क का उपयोग करने संबंधित भी हिदायत दी गई है, ताकि कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट से बचाव किया जा सके।
वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए बनाया प्लान
कोरोना की पहली डोज लगवा चुके दो लाख 90 हजार लाभार्थी दूसरी डोज लगवाने के लिए केंद्रों पर अभी नहीं पहुंचे है। जबकि बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्षय अभी काफी अधूरा है। जिसके चलते 12 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विभाग की ओर से नई टीमों का गठन किया गया है। जिले में अब तक 19 लाख वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को दी जा चुकी है। जबकि इनमें से बच्चों की संख्या काफी कम है। बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब प्रक्रिया को तेज कर दिया है, ताकि वह जल्द से जल्द लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगा सके।
कोरोना जांच प्रक्रिया के लिए बढ़ाई टीमें, ओपीडी में मरीजों के होंगे सैंपल
कोरोना के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों सहित सभी के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। अस्पताल की ओपीडी में जांच करवाने के लिए पहुंचने वाले लाभार्थियों की अब कोरोना जांच होगी। वहीं सैंपलों को बढ़ने के लिए नई टीमों को भी तैयार कर लिया है। करीब 20 दिन पहले 20 से 22 कोरोना सैंपल हो पाते थे लेकिन अब इसकी संख्या बढ़ाकर करीब 500 कर दी गई है। हर रोज एक हजार तक कोरोना सैंपल लेने के लिए विभाग ने प्लान तैयार किया है।
रोहतक भेजे जा रहे हैं सभी सैंपल
नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब में कर्मचारियों की कमी होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 और 27 तारीख को रोहतक लैब में जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अब नागरिक अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में कर्मचारियों को तैनात करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच प्रक्रिया तेज करनी शुरू कर दी गई है।
कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत हुई है। इसमें कोरोनारोधी वैक्सीन और कोरोना सैंपलिंग को लेकर आदेश दिए गए हैं। विभाग के पास उपकरणों, ऑक्सीजन प्लांट और बेड की स्थिति की जानकारी भी ली गई है। लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करें। - अजय सिंह तोमर, उपायुक्त, सिरसा
कोरोना के नए मामले आने पर अभी अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो बेड भी बढ़ा दिए जाएंगे। संक्रमित मिलने वालों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण पाए गए हैं। वैक्सीनेशन और कोरोना जांच प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें