फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा के लोहगढ़ के खेतों में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ गुब्बारा, पुलिस ने कब्जे में लिया

Sun, 15 Oct 2023 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरीवाला, सिरसा (हरियाणा)

सार

एएसआई मदनलाल ने बताया कि गांव लोहगढ़ में पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ गुब्बारा मिला है। जिसकी जांच किए जाने के बाद वह खाली पाया गया है। गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
लोहगढ़ के खेतों में मिला पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ गुब्बारा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के गोरीवाला क्षेत्र के गांव लोहगढ़ में रविवार को धान के खेत से पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ गुब्बारा मिला है। खेत मालिक ने गांव में सूचना दी तो लोग गुब्बारे को देखने के लिए खेत की तरफ रवाना हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोनू प्रतिदिन की तरह टहलने के लिए रविवार सुबह धान के खेत में पहुंचा तो उसे खेत में एक पीले रंग की वस्तु दिखाई दी। जैसे ही उसने पास जाकर देखा तो गुब्बारा मिला जिस पर पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ था।

उसने खेत के मालिक गुलशन कुमार को जानकारी दी। गुलशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर इस बारे में पुलिस को अवगत करवाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान गुब्बारा पूरी तरह से खाली पाया गया। पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव लोहगढ़ में पाकिस्तान एयरलाइंस लिखा हुआ गुब्बारा मिला है। जिसकी जांच किए जाने के बाद वह खाली पाया गया है। गुब्बारे को कब्जे में ले लिया गया है। - मदनलाल, एएसआई, चौटाला चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें