फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों को साकार करने के लिए मेहनत करनी चाहिए : मोंगा

Fri, 23 Feb 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धौलपालिया स्कूल में छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य भूषण मोंगा।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय काॅलेज में संस्थागत प्रवेश के लिए मार्गदर्शक कार्यक्रम चलाया गया है। इसके तहत कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. भूषण मोंगा, डाॅ. जोगिंद्र सिंह और प्रो. प्रवीण अग्रवाल ने शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा के लिए गांव धोलपालिया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. मोंगा ने कहा कि जिंदगी में लक्ष्य निर्धारण कर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कोशिश करनी चाहिए। बड़ी सोच रखनी चाहिए। बड़े सपने देखने चाहिए और सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को कॉलेज के पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्हाेंने बताया कि महाविद्यालय में कला संकाय की 320 सीटें, वाणिज्य संकाय में 40 सीटें और नॉन मेडिकल बीएससी में 40 सीटें स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में हिंदी, पंजाबी, अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, पर्यावरण शिक्षा, मनोविज्ञान समेत वाणिज्य संकाय और विज्ञान संकाय के सभी विषयों की पढ़ाई करवाई जाती है। महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हर प्रकार की सुविधायुक्त नई इमारत है। स्मार्ट क्लास की सुविधाएं हैं। बहुत ही अनुभवी स्टाफ है।
वहां कंप्यूटर लैब, वातानुकूलित लाइब्रेरी, ठंडे और स्वच्छ पानी, कैंटीन, फ्री पिंक बस सेवा, पासपोर्ट, लर्निंग लाइसेंस, एससी/बीसी छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय, पोज, हरियाणा मेरिट, टॉप टेन छात्रवृत्ति, अति आधुनिक सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें